गीत-1 स्वच्छ भारत अभियान Vs पान मसाला
स्वच्छ भारत अभियान Vs पान मसाला
_________________________________
इधर भी थुका है, उधर भी थुका हैजिधर देखता हूँ, थुका ही थुका है
दीवारें थुकी हैं, पलस्तर थुका है
पतीली थुकी है, कनस्तर थुका है
मसाले का इतना कहर हो गया है
सुरख लाल पूरा शहर हो गया है
इधर भी थुका है, उधर भी थुका है
जिधर देखता हूँ, थुका ही थुका है
सरकारी दफ्तर हमें पोतना था
जैसे कि ऊसर हमें जोतना था
छतों में लटकते वो जाले घने थे
दिवारों पे दुनियाँ के नक्शे बने थे
अजंता- एलोरा सी थी चित्रकारी
जहां देखा कोना वहीं पीक मारी
तभी आया बाबू जो सबसे खरा था
कि बाबू के मुंह में भी गुटका भरा था
वो बोला कि साहब का सम्मान रखना
ये सरकारी ऑफिस है ये ध्यान रखना
पुताई में ना ज्यादा चूना लगाना
भले बिल में कीमत को दूना लगाना
बड़ा बिल बनाना वो हम डांट लेंगे
बचेगा जो, आपस में हम बाँट लेंगे
हमने भी वैसे ही कूंची चलाई
कहीं पे उठाई, कहीं पे लगाई
मिटे दाग तक ना, कि सब पुत गया है
कि बंजर भी देखो सही जुत गया है
कमीशन के आगे जमाना झुका है
पुताई हुई पर अभी तक थुका है
थुका था, थुका है, थुका ही रहेगा
ये सरकारी पैसा है यूँ ही बहेगा
हमें क्या हमारा तो मस्तक झुका है
भले सब हमारे ही मुंह पर थुका है
इधर भी थुका है, उधर भी थुका है
जिधर देखता हूँ, थुका ही थुका है
__________________________________
देवेन्द्र यादव 'देव'......🖋️
सभी लोग कॉमेंट करके अवश्य जाएं
ReplyDeleteSir:- gutkha,panmasala,shraab,ganza e.t.c.
ReplyDeleteYeh bharat jaise mahaan desh ko pradooshit karaha hai isko ban karna chahiye kyunki bade to bade chhote chhote humare bhai bahen (14-18 age) bhi khane lage hain??🙏
Sir:- gutkha,panmasala,shraab,ganza e.t.c.
ReplyDeleteYeh bharat jaise mahaan desh ko pradooshit karaha hai isko ban karna chahiye kyunki bade to bade chhote chhote humare bhai bahen (14-18 age) bhi khane lage hain??🙏