ग़ज़ल 35 हिंदी
=============================
हमारी शान है हिंदी हमारा मान है हिंदी
अलंकारों का कानन है रसों की खान है हिंदी
बिहारी, सूर, तुलसी, और कबिरा ने सजाई जो
वही माँ भारती के होंठ पर मुस्कान है हिंदी
भगत, आज़ाद, नेताजी, न्योछावर कर गए जीवन
अमर वीरों की गाथा का अटल गुणगान है हिंदी
हजारों पुस्तकों में क़ैद है इस देश का दर्शन
कठिन दर्शन की मंज़िल का सरल उनवान है हिंदी
बहुत समृद्ध है इस देश के साहित्य की बगिया
उसी बगिया के माली का अडिग ईमान है हिंदी
झुकाता देव मस्तक हिन्द की भाषा के गौरव को
कहानी, गीत, कविता, छंद सबकी जान है हिंदी।।
#Devendra_Dev
●●●●●●●●●●●●◆◆◆◆●●●●●●●●●●●●
आपको #हिंदी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
Comments
Post a Comment